Sunday, April 28, 2024
IPL 2022खेल जगतखेल समाचार

आज होगा राजस्थान रायल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच

आईपीएल के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आज शाम को राजस्थान रायल्स का मैच मुंबई इंडियंस से होगा। जहां एक तरफ राजस्थान रायल्स अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं उसके विपरीत मुंबई इंडियंस अपने खराब प्रदर्शन के कारण अंतिम स्थान पर है। राजस्थान रायल्स ने इस सीजन में 8 में से 6 मैच जीते हैं, तो वहीं मुंबई का अभी तक खाता भी नहीं खुल पाया है। मुंबई 8 में से अभी तक सभी मैच हारी है। आपको बता दें कि ये मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसे आप शाम 7:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *