Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बर्फ ही बर्फ, पैदल मार्ग से हटाई जा रही है बर्फ

गर्मी की दस्तक के साथ ही केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब तीन किमी पैदल मार्ग पर लगभग 2 मीटर चौड़ाई तक बर्फ हटा दी गई है।
गौरीकुंड से रामबाड़ा तक लगभग छह किमी पैदल मार्ग पर बर्फ नहीं है। मगर इसके बाद भीमबली से लेकर केदारनाथ धाम तक पूरे आठ किमी पैदल मार्ग पर चार फीट तक बर्फ जमी है, जबकि लिनचोली, रुद्राबैंड और केदारनाथ धाम में कई स्थानों पर आठ फीट तक बर्फ जमी है। इन स्थानों पर बर्फ काट कर बर्फ के ऊपर से पैदल मार्ग बनाया जा रहा है।
बर्फ हटाने के काम में 50 से अधिक लोग जुटे हैं।
हालांकि इस साल दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी नही हुई मगर फरवरी माह के शुरुआत में केदारनाथ धाम समेत पैदल मार्ग पर तीन से चार फीट बर्फ जम गई। फरवरी अंत से शुरू हुई बर्फबारी मार्च के शुरुआत तक जारी रही। इससे ताजी बर्फ पैदल मार्ग पर बड़ी मात्रा में जम गई है।
आपको बता दें कि इस बार 10 मई को बाबा केदार के कपाट खुलेंगे और उसी दिन से चारधाम यात्रा 2024 का आगाज भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *