Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी फिर बनी दिल्ली, बिहार का बेगुसराय सबसे प्रदूषित शहर  

स्विस ग्रुप आईक्यू एयर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और देशों की राजधानी के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। भारत की राजधानी दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी फिर बन गई है। वहीं, बिहार का शहर बेगुसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर में से एक  बन गया है। दिल्ली साल 2018 से लगातार चार बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी रही।

स्विस ग्रुप आईक्यू द्वारा विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 में भारत तीसरे स्थान पर, पहले स्थान पर बांग्लादेश और दूसरे पर पकिस्तान था। बता दें कि 2022 में, भारत औसत पीएम2.5 सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में सामने आया था। यानी अब देश में प्रदूषण ओर बढ़ गया है।

साथ ही, 1.33 अरब लोग, यानी भारतीय आबादी का 96 प्रतिशत, पीएम2.5 के स्तर को डब्ल्यूएचओ के वार्षिक पीएम2.5 दिशानिर्देश से सात गुना अधिक अनुभव करते हैं। देश के 66 प्रतिशत से अधिक शहरों में वार्षिक औसत 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *