Sunday, April 28, 2024
उत्तराखंडराजनीतिराज्यस्पेशल

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना जारी, कर्मचारियों के बच्चे भी बैठे धरने पर

उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों के चलते बर्खास्त हुए कर्मचारी विधानसभा के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहें है आज छठवा दिन हो गया है और प्रदर्शन जारी है। आज कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ प्रदर्शन किया जिनमे छोटे छोटे बच्चे भी मौजूद रहे। बच्चों का भी कहना है कि उनके माता पिता की तीन माह से सैलरी नहीं आयी है स्कूल की फीस नहीं दे पा रहें हैं इसलिए आज उन्हें भी अपने माता पिता के साथ धरना प्रदर्शन में आना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कर्चारियों का कहना है कि  2016 के बाद लगाए गए 228 कर्मचारियों को ही बर्खास्त किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि या तो उन्हें बहाल किया जाए या राज्य गठन के बाद से 2016 तक लगे कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *