तीलू रौतेली अवार्ड 2023, 13 महिलाएं हुई सम्मानित, 35 आगनबाड़ी कार्यकत्री भी सम्मानित
उत्तराखंड सरकार ने आज राज्य की प्रतिभावान महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड देकर सम्मानित किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली अवार्ड जीतने वाली 13 महिलाओं को पुरस्कार की धनराशि और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। साथ ही राज्य की 35 आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार हर साल राज्य की अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड से सम्मानित करती है। विजेता महिलाओं को ट्रॉफी के साथ 51 हजार की नकद पुरस्कार राशि भी दी गई।