Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

प्राइवेट बाइक का हो रहा टैक्सी में इस्तेमाल, ओला, उबर, रैपीडो के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून शहर में ओला, उबर और रैपीडो के तहत संचालित हो रही प्राइवेट बाइकों का विरोध बढ़ने लगा है। आज इस मुद्दे पर देहरादून राईड टैक्सी यूनियन ने आरटीओ दफ्तर का घेराव किया। यूनियन के लोगों को आरोप है कि शहर में लोग अवैध रूप से निजी बाइकों का ओला, उबर या रैपीडो सेवा में संचालन कर रहे हैं। इससे आरटीओ को बड़ा राजस्व घाटा भी हो रहा है। साथ ही ऐसी बाइकों में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं।
आरटीओ सुनील शर्मा का कहना है कि टैक्सी के तौर पर चल रही प्राइवेट बाइक अवैध हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि राजधानी देहरादून में इन दिनों ओला, उबर और रैपीडो में बड़ी संख्या में बाइकों का संचालन हो रहा है। लेकिन इस कंपनियों में अधिकांश बाइकें निजी नम्बर की होती हैं। यानी ऐसी बाइक जिनकी नम्बर प्लेट सफेद है, जबकि नियमानुसार रैपीडो में आरटीओ से स्वीकृत टैक्सी नम्बर की बाइक का ही संचालन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *