Tuesday, April 30, 2024
राष्ट्रीय

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा, पंजाब में अकेले लड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्ली में ज्वाइट प्रेंस कांफ्रेंस कर औपचारिक रूप से सीटों पर बंटवारे की घोषणा कर दी है। दिल्ली में लोकसभा की 4 सीटों पर आप लड़ेगी। इसमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर आप लड़ेगी वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी। गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा में भी सीटों का बंटवारा हुआ है। गुजरात में 24 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर आप, हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आप लोकसभा चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। लेकिन पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। इस प्रेंस कांफ्रेंस में आप की ओर से संदीप पाठक, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया, अरविंदर लवली प्रेंस कांफ्रेंस में उपस्थित थे। कुछ दिनों पहले ही यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *