Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडपौड़ी गढ़वालभाजपाराजनीतिराज्यवायरल न्यूज़स्पेशल

ऋतु खंडूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, जबकि संसदीय कार्यमंत्री होंगे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु भूषण खंडूरी शनिवार को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की अध्यक्ष बन गई। वह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। जबकि सदन में संसदीय कार्यमंत्री की भूमिका में प्रेमचंद अग्रवाल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्रवाल को अधिकृत किया। विधायी विभाग जल्द आदेश जारी करेगा। वहीं, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विधानसभा सचिव को किसी दल या सदस्य ने कोई नामांकन नहीं किया। शनिवार को निर्वाचन की प्रक्रिया विधानसभा में सुबह 11 बजे से सभामंडप में शुरू हुई। इस अवसर पर विधानसभा के सभी सदस्यों से उपस्थित रहे। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उन्हें निर्वाचन अवधि तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यसूची के अनुसार बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी| उन्होंने सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की| उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है|उन्होनें कहा कि उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार महिला को सम्मान देते हुए सम्मानित सदन का अध्यक्ष चुना गया है पंचम विधानसभा का निर्विरोध रूप में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त किया| गौरतलब है कि वर्ष 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में स्व0 प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, स्व0 हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल तथा प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं| वहीं स्वo काजी मोहिउद्दीन, स्व हरबंस कपूर, मातवर सिंह कंडारी, डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल एवम बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं| बता दें कि ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। साल 2006 से लेकर 2017 तक उन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में भी काम किया है।ऋतु खंडूड़ी लंबे समय से समाजसेवा में भी ऐक्टिव रही हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर यमकेश्वर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस साल 2022 के चुनाव में कोटद्वार से जीत हासिल की|
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *