Thursday, March 20, 2025
उत्तराखंड

कांग्रेस से रिजाइन करो….महेन्द्र भट्ट का वीडिया वायरल

इन दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की दौड़ मची है। उत्तराखंड में हर दिन कोई ने कोई कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम रहा है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महेन्द्र भट्ट एक कांग्रेस नेता को पार्टी छोड़ने और उसके बाद मीडिया के सामने आने का ज्ञान दे रहे है। और ये भी बता रहे हैं कि मीडिया के सामने अब बोलना क्या है

महेन्द्र भट्ट फोन पर किस कांग्रेसी नेता से बात कर रहे थे ये तो स्पष्ट नहीं हो पाया मगर जो कांग्रेसी नेता सीधे प्रदेश अध्यक्ष से बात कर रहा है इसका सीधा मतलब है कि वो कांग्रेस में इतना तो कद रखता है कि अध्यक्ष से बात कर ले। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महेन्द्र भट्ट की इस बातचीत को पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता दिनेश अग्रवाल से भी जोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *