Thursday, May 9, 2024
अंतरराष्ट्रीय

साऊदी अरब में दिखा रमज़ान का चांद, भारत में 12 मार्च से शुरु होगें रोज़े

साऊदी अरब में रमज़ान का चांद दिख गया है और आज से यानी 11 मार्च सोमवार से पहला रोज़ा शुरु हो गया है। साऊदी अरब के एक दिन बाद रमज़ान का चांद भारत में दिखता है। भारत के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में रमज़ान का चांद आज यानी 11 मार्च को देखने को मिलेगा और फिर उसके बाद कल यानी 12 मार्च से रोज़े शुरु हो जाएंगे।
साऊदी अरब के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में आज यानी 11 मार्च सोमवार को रमज़ान 2024 का पहला रोज़ा शुरु हो गया है।
बता दें कि इस्लाम धर्म में रमज़ान का महीना सबसे पाक माना गया है, क्योंकि मुस्लिम मान्यताओं के मुताबिक इस महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को साल 610 में लैलतुल-कद्र के मौके पर इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरआन शरीफ मिली थी। इस्लाम में इस पूरे महीने रोज़ा यानी व्रत रखते हैं, इस महीने के आखिर में ईद-उल-फितर मनाते है, जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है।
रमज़ान में क्या होता है :-
• इस महीने के दौरान, मुसलमान अनिवार्य रूप से रोज़ा रखते हैं। रोज़ा सुबह सहरी के साथ शुरु होता है और जैसे ही हर दिन का सूरज डूबता है, इफ्तार का रोजा तोड़ा जाता है।
• रमजान का महीना आत्म-संयम और आत्म-अनुशासन का अभ्यास है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई इबादत बाकी महीनों के मुकाबले 70 फीसद ज्यादा फलकारी होती है।
• इस महीने के दौरान, ‘रमजान मुबारक’ और ‘रमजान करीम’ कहकर बधाइयां दी जाती है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *