Friday, April 26, 2024
उत्तराखंड

जोशीमठ आएंगे राहुल गांधी, बीजेपी-कांग्रेस अभी से आमने-सामने

भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ की व्यथा जानने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। जी हां प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर राहुल गांधी फरवरी महीने में जोशीमठ आने को राजी हो गए हैं। राहुल की इस हामी के साथ ही जोशीमठ पर सियासत भी गरमा उठी है। भाजपा ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार दिया है। साथ ही इसे कांग्रेस की नकारात्मक रणनीति का हिस्सा बताया है। खास बात यह है कि जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में अभी तक रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े केंद्रीय नेता ने दौरा नहीं किया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि जब भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व जोशीमठ पर बयानबाजी कर सकता है तो विपक्ष के नाते क्या कांग्रेस धरातल पर जाकर भी नहीं देख सकती कि आखिर सरकार वहां क्या कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *