Thursday, May 2, 2024
राष्ट्रीय

दोबारा शादी करने जा रहे हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान, कल चंडीगढ़ होगी शादी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। भगवंत मान का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। चंडीगढ़ में आयोजन की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे। भगवंत मान जिनसे शादी कर रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है। गुरुवार को यह शादी बहुत ही लो प्रोफाइल में हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने पहुंचेंगे। भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में बताया जा रहा है कि वह उनके परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की शादी की तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के हाथ है। राघव चड्ढा खुद सारी तैयारियां कर रहे है। इस कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया। किसी को कार्यक्रम की भनक नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *