Sunday, May 5, 2024
अंतरराष्ट्रीयराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले से है व्यथित

शुक्रवार को एक अभियान कार्यक्रम के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हिरोकाजू मातसुनो के अनुसार, नारा शहर में आज सुबह करीब 11.30 बजे आबे पर गोली चलाई गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्‍ध को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंजो आबे अभी कोमा में हैं। इस घटना को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ठीक होने की कामना करते हुए ट्विटर पर लिखा कि वह हमले से बहुत व्यथित हैं। उन्होंने आगे लिखा “मेरे प्रिय मित्र  शिंजो आबे पर हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। आपको बता दें कि ‘शिंजो आबे पीएम नरेंद्र मोदी को ‘भरोसेमंद दोस्त‘ बता चुके है यह बात साल 2018 की है। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर जापान के टोक्यो पहंचे थे। तब तत्कालीन पीएम शिंजो आबे ने पीएम मोदी को अपना सबसे भरोसेमंद दोस्त बताया था। साथ ही दोनों नेता टोक्यो में बड़ी गर्मजोशी से मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *