Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडनैनीतालराज्य

नैनीताल जिले के रामनगर में दुखद हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत,1 घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक अर्टिगा कार नदी में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में आज सुबह 5 बजे के करीब 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में 10 लोग सवार थे, जिसमें से एक लड़की जिंदा है। मौके से 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। कार में अभी भी 5 और शव फसे होने की बात बताई जा रही है। शवों को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मरने वालों में कुछ स्थानीय लोग थे। पंजाब से आए पर्यटक रामनगर के एक होटल में रुके हुए थे। सुबह 5 बजे वे होटल से घूमने के लिए निकले। रामनगर में गुरुवार देर रात से ही बारिश हो रही है। इस कारण बरसाती नाले उफान पर थे। ढेलवा नदी पुल पर भी पानी ओवरफ्लो हो रहा था। इसके बाद भी आर्टिगा चालक ने गाड़ी को पार कराने का निर्णय लिया। उसका यह फैसला पर्यटकों के लिए भारी पड़ गया। पानी की तेज धार में गाड़ी बह गई और नीचे जाकर पत्थरों के बीच फंस गई। इस कारण गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुरक्षित एक महिला को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *