Saturday, April 27, 2024
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिस्पेशल

गर्भवती भारतीय महिला की मौत, स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो ने पद से दिया इस्तीफा

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला की अस्पताल में जगह ना मिलने की वजह से मौत हो गई। रिपोर्ट सामने आने के कुछ घटें बाद यहां की स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पुर्तगाल में 34 साल की भारतीय गर्भवती महिला को राजधानी लिस्बन के एक अस्पातल में ले जाया गया था। मेटरनिटी वॉर्ड में जगह ना मिलने की वजह से उसे भर्ती नहीं किया जा सका और दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया जाने लगा। दूसरे अस्पताल जाते समय रास्ते में ही कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसकी मौत हो गई। उसके बाद से मीडिया में ये बात तेज हो गयी कि अगर महिला को अस्पताल शिफ्ट करने में देरी न हुई होती तो उसकी जान बचायी जा सकती थी। इसके बाद पुर्तगाल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
मार्ता टेमिडो 2018 से पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री थीं। उन्हें कोरोना महामारी की भयावहता से अपने देश को सफलतापूर्वक बाहर निकालने का श्रेय दिया जाता है। लेकिन मंगलवार को जब गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक को बचाया नहीं जा सका, जिसके कारण डॉ टेमिडो को इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि मरजेंसी सीजेरियन सेक्शन के बाद महिला के बच्चे को बचा लिया गया, जो अच्छे स्वास्थ्य में है। पुर्तगाली स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को यह कहते हुए पद छोड़ दिया कि सार्वजनिक अस्पतालों में स्टाफ की कमी से निपटने के लिए उनकी आलोचना हो रही है और उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वह इस पद और कार्यालय में रहने में सक्षम नहीं हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *