Friday, April 26, 2024
नैनीतालराष्ट्रीय

उत्तराखण्ड का एक और लाल शहीद, आईटीबीपी बस हादसे में हुये थे घायल

उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया। देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह बीते मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लेकिन सोमवार की देर रात को उन्होंने श्रीनगर के  अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूबेदार मेजर नंदन सिंह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे। हादसे से पहले बीते डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में लगी थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय उनकी बस बीती 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी। हादसे में 30 जवान जख्मी हो गए थे। इन्हीं घायल जवानों में नंदन सिंह चम्याल भी थे। उन्हें सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट आई थी। गंभीर रूप से नंदन सिंह का श्रीनगर में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही उनके और साथी भी घायल हुए थे। आपको बता दें कि बस हादसे में घायल हुए सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल ने कुछ दिन पहले ही परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने कहा था मैं ठीक हूं। यह सुनकर परिजनों की चिंता दूर हुई थी। लेकिन मंगलवार सुबह परिजनों  ने जब ये खबर सुनी तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की जानकारी के बाद बेटे चेतन , त्रिभुवन और गौरव सिंग्वाल दिल्ली पहुंचे। सूबेदार मेजर चम्याल के दो बेटे और दो बेटी हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *