Saturday, April 27, 2024
festivalअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयस्पेशल

महिला दिवस 2022 : जानिए इस साल महिला दिवस की थीम और इतिहास

पूरे विश्व में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जाहिर सी बात है ये महिला दिवस के नाम से है तो यह दिन महिलाओं को समर्पित किया जाता है। महिलाओं को सम्मान देने, महिलाओं के खिलाफ भेद-भाव को खत्म करने के लिए और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये को बदलने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। बता दें कि सबसे पहले साल 1909 में न्यूयॉर्क में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में महिला दिवस का आयोजन किया गया था। फिर 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। तब से धीरे-धीरे तमाम देशों में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई।

हर साल महिला दिवस के लिए एक विषय (थीम) चयनित की जाती है। इस साल की थीम है ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ (Gender equality today for a sustainable tomorrow) यानी कि एक स्थायी कल के लिए आज से ही सभी लिंग बराबर है। इस दिन के लिए महिलाओं के लिए शुभ रंग पर्पल, ग्रीन, सफेद रखा जाता है। बहुत सी महिलाएं इस दिन इन्हीं रंगों के साथ घर से बहार निकलती है।

 

कहते हैं कि महिलाएं चाहें तो क्या कुछ नहीं कर सकती। आज देखा जाए तो वह मां, होममेकर, बिजनेसवुमन, टीचर, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, क्या कुछ नहीं है। हर क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका अधिक होती जा रही है। इतिहास में देखें तो उस समय महिलाओं के पास अधिकार और संसाधन नहीं थे जिनका वह उपयोग नहीं कर पाती थी, लेकिन आज अधिकार होने कारण हर क्षेत्रो में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा रही हैं। महिला दिवस आज के दिन को महिलाओं के  जज्बे को सलाम करता है। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की कामयाबी, दृणता, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *