Friday, April 26, 2024
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन की युद्ध भूमि से लव और इमोशन की तस्वीर, सैनिक ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

यूक्रेन की युद्ध भूमि से दिल को छू लेने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक यूक्रेनी सैनिक ने चेकप्वाइंट पर अपनी गर्लफ्रेंड को रोकर हथियारों से लैस जवानों के बीच प्रपोज किया है। यूक्रेनी सैनिक बेहद प्यार से घुटनों के बल अपनी गर्लफ्रेंड को को शादी के लिये प्रपोज करता दिखाई दे रहा है। यूक्रेनी सैनिक द्वारा अचानक प्रपोज किये जाने से गर्लफ्रेंड हक्का-बक्का रह गई। बताया जा रहा है कि यह घटना फास्टिव की है जोकि राजधानी कीव के पास है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सैनिक एक सैन्य चेकप्वाइंट पर आम नागरिकों की कार की तलाशी ले रहे हैं। चार लोग कार के ऊपर अपने हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे सैनिक कार के दस्तावेज मांग रहे हैं। इसी बीच एक सैनिक आता है जो अपने हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए है और उसे पीछे छिपाए रखता है। इसके बाद सैनिक घुटने के बल बैठकर अपनी महबूबा को प्रपोज करता है। अपने बॉयफ्रेंड को सामने देख महिला की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की ऊंगली में रिंग पहनाई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कपल को बधाई दी। बता दें कि इससे पहले भी कीव में एक कपल ने युद्ध के मोर्चे पर शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *