Saturday, April 27, 2024
अंतरराष्ट्रीय

Huran List: बीजिंग को पीछे छोड़ मुंबई बनी एशिया की अरबपतियों की राजधानी

मुंबई पहली बार एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट से पता चलता है कि मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हलांकि, अगर चीन देश की बात करें तो भारत के 271 की तुलना में यहां 814 अरबपति हैं।

वैश्विक स्तर में देखा जाए तो न्यूयॉर्क अरबपतियों की संख्या में सबसे पहले स्थान पर है, यहां अरबपतियों की संख्या 119  है, तो वहीं 97 अरबपति संख्या के साथ लंदन दूसरे स्थान पर है। इसी तरह मुंबई 92 अरबपति संख्या के साथ तीसरे और बीजिंग 91 की संख्या के साथ चौथे स्थान पर है। बता दें कि इस पहले एशिया की अरबपतियों की राजधानी बीजिंग थी।

मुंबई में 26 नए अरबपतियों के कारण मुंबई चीन की राजधानी बीजिंग से आगे निकल गई है। जबकि बीजिंग में 18 अरबपतियों की कमी आई है। मुंबई के वेल्थ सेक्टर्स में एनर्जी और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं, जिसमें मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी जैसे अरबपतियों के नाम शामिल है। मंगल लोढ़ा की सबसे ज्यादा वेल्थ मिली है, इनका रियल एस्टेट का करोबार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *