Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

देहरादून के एक निजी होटल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होने अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी आंदोलन को कांग्रेस की ओर से पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। प्रेसवार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के आठ विधायको ने संयुक्त रूप से कहा कि अग्निपथ योजना के वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने आंदोलन में हिंसा, आगजनी का विरोध भी किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने पहले कहा कि उसने बहुत विचार मंथन के बाद योजना लागू की है। लेकिन सरकार बताए कि कहां और किसके साथ मंथन किया? सरकार जय जवान-जय किसान नारे के विपरीत आचरण कर रही है। प्रीतम ने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य के साथ ही देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। इस मौके पर कांग्रेस के आठ विधायक हरीश धामी, विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, रवि बहादुर, मयूख महर और संगठन पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *