Monday, May 6, 2024
film industryफिल्म एंड टीवी इंडस्ट्रीराज्यराष्ट्रीय

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की दी थी सुपारी, जानिए कैसे हुई प्लानिंग फेल

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की हत्या की साजिश वाली खबरें भी सामने आईं। सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। अब इससे जुड़ी एक नई बात पता चली है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को सुपारी दी थी। इसके बाद संपत नेहरा मुंबई गया। संपत ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी। लेकिन सलमान खान को मारने की प्लानिंग धरी की धरी रह गई। जानिए कैसे ये प्लानिंग फेल हो गई।

संपत नेहरा केवल पिस्टल के साथ मुंबई पहुंचा था। लेकिन पिस्टल के साथ वह ज्यादा दूर तक निशाना नहीं लगा सकता था। इसके बाद संपत ने अपने गावं के एक दिनेश फौजी के जरिये RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई। ये राइफल बिश्नोई ने अपने जानकर से खरीदी थी। लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी तब वह पुलिस के हाथ लग गया। इसके बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार को गया और सलमान खान को की हत्या की प्लानिंग फेल हो गयी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *