Sunday, April 28, 2024
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, सोशल मीडिया में उड़ी मौत की खबर

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई के अस्पताल में मुशर्रफ का निधन हो गया। परवेज की उम्र 78 साल थी और वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले वो आर्मी चीफ भी रहे। करगिल की जंग के लिए मुशर्रफ को ही सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ का तख्तापलट किया था। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी कई बार मुशर्रफ के निधन की खबरें आ चुकी हैं।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की शुक्रवार को हालत ज्यादा नाजुक हो गई। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका परिवार भी दुबई के लिए निकल चुका है, जहां उनका इलाज चल रहा है।उन्हें कैंसर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में उनके निधन की भी खबरें आई थी, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। उनकी उम्र 78 साल है और वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। साल 2016 में वह इलाज के लिए दुबई गए और फिर पाकिस्तान नहीं लौटे। मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को दरियागंज नई दिल्ली में हुआ था।
1947 में विभाजन से कुछ ही दिन पहले उनका परिवार पाक पहुंचा था। उनके पिता ने पाक सरकार में काम करना शुरू किया, जहां उनका तबादला पाक से तुर्की हुआ और फिर वे अपने परिवार के साथ कुछ समय वहां भी रहे। 1957 में इनका पूरा परिवार फिर पाकिस्तान लौट आया। बता दें कि मुशर्रफ युवा होते हुए एक खिलाड़ी भी रहे।
1961 में मुशर्रफ सेना में शामिल हुए थे। 1965 में भारत संग युद्ध के बाद उन्हें वीरता पुरस्कार बी दिया गया। 1998 में उन्हें जनरल का पद मिला और वे सैन्य प्रमुख बने। इसके बाद उन्होंने अपना खेल दिखाया और 1999 में नवाज शरीफ को पद से हटा सत्ता हासिल कर ली।
2007 में जब वे दोबारा राष्ट्रपति चुनाव जीते तो उन्होंने पाक में आपातकाल लागू कर दिया। सबकुछ सही नहीं चल रहा था, फिर 7 अगस्त 2008 के दिन पाकिस्तान की नई गठबंधन सरकार ने परवेज मुशर्रफ पर महाभियोग चलाने का फैसला किया। ठीक उनके 65 वें जन्मदिन 11 अगस्त 2008 पर संसद ने उन पर महाभियोग की कार्रवाई शुरू की। दबाव बढ़ने के बाद मुशर्रफ ने 18 अगस्त 2008 को पद से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *