Tuesday, April 30, 2024
राष्ट्रीय

कूनो में एक और चीता की मौत, चीतों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 10

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए एक और चीते की मौत हो गई है। इसका नाम शौर्य बताया गया है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में आठ चीतों को नामीबिया से और 2023 की शुरुआत में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है। आखिरी बार कूनो में चीता की मौत की खबर दो अगस्त 2023 को आई थी। इसके छह महीने बाद अब फिर बुरी खबर आई है।
वन विभाग के मुताबिक यहां चीता अचेत अवस्था में मिला था। मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई। उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। कुछ देर के लिए तो उसे होश आया लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी और उसकी जान चली गई।
कूनो नेशऩल पार्क में एक और चीते की मौत के बाद चीतों की तादाद घटकर 14 रह गई है। इसमें चार शावक भी शामिल है। तीन हफ्ते पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। उनमें से तीन की मौत कुछ ही महीनों में हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *