Wednesday, May 8, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

एक्ट्रेस सुहानी का निधन, दंगल में निभाई थी बबीता फोगाट की भूमिका

आमिर खान की फिल्म दंगल में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में नज़र आई सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार थीं और एम्स में काफी दिनों से भर्ती थी। उनका अंतिम संस्कार आज ही फरीदाबाद में किया जाएगा।
सुहानी की पहली फिल्म दंगल थी जिसमें सुहानी ने बबीता का बचपन का रोल निभाया था। इसके बाद सुहानी ने फिल्मों से दुरी बना ली थी। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव थी। बताया जा रहा है कि गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी जान गई है। उनके निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *