बागेश्वर के कपकोट में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। क्षेत्र के गोगीना गांव में (छोटी नदी) में नहाते समय चार बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने काफी मश्क्कत के बाद चारों के शव बरामद कर लिए हैं । वहीं गांव के चार बच्चे डूबने से गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर की कपकोट तहसील के गोगिना गांव में घर से नाश्ता करने के बाद चार बच्चे नहाने के लिए पास के बर्थी गधेरे की तरफ चले गए। इसमें तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते हैं। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। जबकि एक अन्य बच्चा बिंदुखत्ता से गांव अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था। चारों बच्चों ने गधेरे में नहाने का प्लान बनाया और निकल पड़े बर्थी गधेरे के पास लेकिन चारों बच्चों को क्या पता था की वह अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। और चारों गधेरे में बने तालाब में ही डूब गए। बताया जा रहा है कि अचनाक पानी का बहाव बढ़ने की वजह से चारों बच्चे पानी में बह गए…
मृतकों का विवरण :-
- विक्रम सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 15 वर्ष
- अभिषेक s /o त्रिलोक सिंह उम्र 17 वर्ष
- सुरेंद्र ताकुली s /o दुर्गा सिंह उम्र 16 वर्ष
- अजय रौतेला s /o नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष