Friday, May 3, 2024
देहरादूनराजनीतिराज्य

पर्वतीय जन कल्यांण समिति के पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा से की मुलाकात

 

उत्तराखंड की विधानसभा सहसपुर से कांग्रेस के प्रबल दावेदार आर्येन्द्र शर्मा ने पर्वतीय जन कल्यांण समिति सेलाकुई के पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। समिति के पदाधिकारियों नें क्षेत्र की मूलभूत कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान आर्येंद्र शर्मा ने पर्वतीय जन कल्यांण समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए समस्याओं के समाधान की बात कही। वहीं समिति की ओर से पदाधिकारियों ने आर्येंद्र शर्मा को चुनाव में समर्थन का विश्वास दिलाया साथ ही उनका आभार भी व्यक्त किया, इस मौके पर पर्वतीय जन कल्यांण समिति के अध्यक्ष अशोक जोशी, समिति के उपाध्यक्ष सैन सिंह रावत, समिति के सचिव रणवीर सिंह रावत, समिति के सह सचिव पुरुषोत्तम बिष्ट, समिति के मन्त्री- विनोद रावत, समिति के सलाहकार- उमेश जोशी, समिति के सदस्य – कुलदीप नेगी, गोपाल रावत, परमजीत नेगी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *