Tuesday, April 30, 2024
कोविड 19पंजाबराज्य

कोरोना मरीजों से भरी फ्लाइट अमृतसर में उतरी, 125 पैसेंजर निकले कोरोना पॉजिटिव

पंजाब – अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली से आई फ्लाइट पर 125 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों के भारत पहुंचने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इटली से आई इस फ्लाइट में 179 यात्री सफर कर रहे थे। एक न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक इस फ्लाइट की जानकारी अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने दी है। बताया गया है कि चार्टर्ड फ्लाइट इटली के मिलान से अमृतसर पहुंची थी। जिसमें 179 यात्री सवा थे। 160 लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें 125 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। कुछ लोगों को एयरपोर्ट में ही क्वारंटाइन किया है। बाकि मरीजों को उनके जिलों में क्वारंटाइन किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव लोगों पर नजर रखने के लिये अलग से एक टीम का गठन किया गया है। इधर एयर इंडिया का नाम सामने आने के बाद एयर इंडिया ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है की रोम से एयर इंडिया की कोई फ्लाइट भारत नहीं आती है।

आपको बता दें कि देश के दूसरे राज्यों के साथ पंजाब में भी कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 1,811 नए मामले सामने आए। पंजाब में अब तक कोविड के मामलो की संख्या 6,08,723 हो गई है। बता दें कि पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा हालत पटियाला की खराब है। पटियाला में 598 कोरोना के नए मामले सामने आये हैं। मोहाली में

300, लुधियाना में 203 और जालंधर में 183 लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य में एक्टिव केस 4,434 हो गए हैं। वहीं चंडीगढ़ में एक्टिव केस 665 हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 64,748 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *