Monday, April 29, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

Cruise Drug Case: जमानत के बाद पहली बार एनसीबी के समक्ष पेश हुए आर्यन खान

पिछले कई दिनों से आर्यन खान ड्रग मामले को लेकर चर्चा में हैं। क्रूज़ ड्रग मामले में उन्हें आर्थर रोड जेल में करीब 26 दिन बिताने पड़े…. जिसके बाद उन्हें 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गयी और 30 अक्तूबर को उनकी रिहाई हुई। आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुए। बेल मिलने के बाद आर्यन की यह पहली पेशी है।

क्रूज मामले में आर्यन खान को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गयी थी, जिसके चलते आर्यन फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट जब्त कराना होगा। अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं आर्यन अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों और मामले के आरोपियों से बात नहीं करेंगे और मीडिया से भी बातचीत नहीं करेंगे। आर्यन को शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा। अदालत ने तीनों जमानत याचिकाकर्ताओं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुम धमेचा को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी मुंबई कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा था। कोर्ट ने 29 अक्टूबर तक तीनों आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी। आर्यन खान को 28 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। हालांकि, उन्हें 30 अक्टूबर तक जेल से रिहा नहीं किया जा सका क्योंकि उनकी रिहाई से संबंधित दस्तावेज समय पर जेल अधिकारियों तक नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *