Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंडचमोलीराज्य

LATEST: चमोली के माउंट त्रिशूल में हिमस्खलन, चपेट में आया नौसेना का दल

-आकांक्षा थापा

उत्तराखंड के चमोली से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है , जहाँ माउंट त्रिशूल के आरोहण के दौरान नौसेना के पर्वतारोही दल के पांच जवान और एक पोर्टर हिमस्खलन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार उत्‍तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। इस संबंध में कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उन्हें ये सूचना नेवी की एडवेंचर विंग से आज सुबह करीब 11 बजे मिली, जिसमें उन्होंने निम की सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी।
साथ ही, कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि नौसेना के पर्वतारोहियों का 20 सदस्यीय दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा, और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। हिमस्खलन की चपेट में नौसेना के पांच जवान पर्वतारोही और एक पोर्टर आ गए। सूचना के बाद उत्तरकाशी से हेलीकाप्‍टर के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई है, जिसमें नौसेना का पर्वतारोही दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। यह सभी अभी लापता बताए जा रहे हैं।

त्रिशूल चोटी (7,120 मीटर) की बात करें तो चमोली जनपद की सीमा पर स्थिति कुमांऊ के बागेश्वर जनपद में स्थित है। इस चोटी के आरोहण के लिए चमोली जनपद के जोशीमठ और घाट के लिए पर्वतारोही टीमें जाती हैं। नौसेना के पर्वतारोहियों की टीम भी घाट होते हुए त्रिशूल के लिए निकली थी । क्यूंकि यह तीन चोटियों का समूह है, इसे त्रिशूल कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *