Monday, April 29, 2024
क्राइम

दोस्त की संपत्ति हड़पने को अपनी प्रेमिका के कराई शादी, फिर क्राइम शो देखकर किया ऐसा…

एक युवक ने दोस्त की संपत्ति हड़पने के लिए पहले अपनी प्रेमिका से उसकी शादी करा दी और फिर संपत्ति नाम होने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक क्राइम शो देखकर हत्या की योजना बनाई थी। मामला गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की शंकर विहार कॉलोनी का है।

29 मई को शंकर विहार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय अशोक शर्मा का शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला था। उसकी पत्नी शालू ने बताया कि नहाते समय करंट लगने से आशोक की मौत हो गई, जबकि मृतक के भाइयों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दोनों ने खुलासा किया कि संपत्ति हड़पने के लिए अशोक की हत्या की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी शालू निवासी जिला सुल्तानपुर और कपिल कुमार निवासी डासना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *