सिंगापुर में सफल रहा लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन, ICU शिफ्ट किये गए
आरजेडी संरक्षक लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर अस्तपाल में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा। लालू यादव का ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की। लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया था। बिहार के उपमुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि, ‘पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद’।
Twitter https://twitter.com/i/status/1599675635634667520
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022