पहलगाम में भीषण सड़क हादसा, आईटीबीपी की बस खाई में गिरी, 6 जवानों की मौत, 32 घायल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आईटीबीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 39 जवानों से लदी एक बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 6 जवानों की मौत हो चुकी है और 32 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। माना जा रहा है इस हादसे में जवानों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। ये दर्दनाक हादसा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज सुबह-सुबह हुआ है। बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है। पानी का बहाव तेज होने के चलते राहत कार्य में परेशानी आ रही है। अभी तक किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद बस घाटी में बह रही नदी में जा गिरी। ये सभी सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। इस हादसे में कई और सैनिकों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।