Tuesday, April 30, 2024
film industryराष्ट्रीय

जानिए कौन हैं भारत की सबसे अमीर 5 महिलाएं, कितनी है सम्पति

देश में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। इसके साथ ही देश को विकास के पथ पर ले जाने में महिलाओं की भी उतनी ही अहम भूमिका है जितनी की पुरुषों की है। अक्सर हम सुनते हैं कि देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं साथ ही दूरसे नंबर पर गौतम अडानी हैं। लेकिन महिलाओं की बात करें तो महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस सूची में पांच सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी की गयी है। आपको बता दें कि भारत में सविता जिंदल का स्थान 7वें स्थान पर है जबकि महिलाओं की सूची में सविता जिंदल का नाम सबसे पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर विनय राय गुप्ता का नाम है, तीसरे स्थान पर लीना तिवारी, चौथे स्थान पर दिव्या गोकुलनाथ और पांचवे स्थान पर किरण मजूमदार शॉ का नाम शामिल है।
बता दें कि इन सभी महिलाओं का भारत के विकास की ओर महत्वपूर्ण योगदान है। जानतें है कि इनकी सालाना सम्पति कितनी है।
1 . सावित्री जिंदल- इस लिस्ट में नंबर 1 पर सावित्री जिंदल का नाम है। 72 वर्षीया सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। ये भारत की सबसे अमीर महिला हैं। वर्तमान में इनकी कुल संपति 18 अरब डॉलर के आस पास है।
2 . विनोद राय गुप्ता- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विनोद राय गुप्ता का नाम है। ये इलेक्ट्रिक बनाने वाली कंपनी है। हैवेल्स इंडिया की सह संस्थापक हैं। इनकी कुल संपत्ति 7.6 अरब डॉलर है।
3 . लीना तिवारी- इनकी वर्तमान में कुल संपत्ति 4.4 अरब डॉलर है। ये फार्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की चेयरपर्सन हैं।
4 . दिव्या गोकुलनाथ-इस लिस्ट में चौथे स्थान पर ऑनलाइल क्लास बायजूज की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ का नाम शामिल है। इस साल उनकी नेट वर्थ 4.05 अरब डॉलर है, जो 2020 में 3.05 अरब डॉलर थी।
5 . किरण मजूमदार शॉ- किरण मजूमदार शॉ बायोकॉन की फाउंडर का हैं। इनकी सालाना सम्पति 3 अरब के आस पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *