Wednesday, May 8, 2024
उत्तर प्रदेशकांग्रेसराजनीतिराज्यस्पेशल

यूपी में कांग्रेस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए क्या-क्या मुद्दे किये शामिल

लखनऊ : भाजपा और समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के बाद आज कोंग्रेस पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करते वक़्त प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान पशुों से बहुत परेशान हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ मॉडल से इसका समाधान किया जाएगा। घोषणा पत्र का नाम “उन्नति विधान” रखा है

 

जानिये कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किन-किन मुद्दों को किया शामिल 

• किसान का कर्जा 10 दिन के अंदर माफ़ किया जायेगा।
• 2500 में गेहू धान, 400 में गन्ना खरीदा जाएगा।
• बकाया बिजली बिल माफ होगा।
• कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार ।
• 20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे।
• 40% आरक्षण रोजगार महिलाओं को दिया जायेगा।
• 10 लाख तक का इलाज मुफ्त ।
• आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा मिलेगा।
• गोधन योजना के तहत 2 रुपए किलो में खरीदा जायेगा।
• ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे।
• स्वस्थ सेवा के 5 % फीसदी बढ़ाएंगे।
• कोरोना में जान गवाने वाले योद्धा के लिए 50 लाख का मुआवजा मिलेगा।
• स्कूलों की फीस कम करेंगे।
• ऑनलाइन पुस्तकालय बनाये जायेंगे।
• 2 लाख शिक्षकों को नौकरी मिलेगी।
• अनुसूचित जाती के बच्चों के लिए केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी।
• कारीगरों के लिए विधानपरिषद में आरक्षित सीट मिलेगी।
• दिव्यांग लोगों के लिए 3000 / -प्रति महीना।
• महिला पुलिस कर्मियों के लिए मदद।
• पूर्व सैनिकों के लिए सीट।
• पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *