Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंडमौसम

नैनीताल-मसूरी में भारी हिमपात, बर्फ से लकदक हुई उत्तराखण्ड की पहाड़ियां

देहरादून- उत्तराखण्ड में बदले मौसम के मिजाज के बाद उंचाई वाले इलाकों में जबर्दस्त बर्फबारी शुरू हो गई है। नैनीताल, मसूरी समेत तमाम उंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है। नैनीताल में कल रात से ही मौसम बेहद सर्द बना हुआ था। यहां आज सुबह से ही बारिश हो रही थी लेकिन दोपहर के वक्त बर्फबारी शुरू हो गई।

खासबात यह रही कि इस बार तल्लीताल और मॉलरोड इलाके में भी जबर्दस्त बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद समूचा नैनीताल बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया। शहर के दोनों ओर पहाड़ियां सफेद बर्फ से लकदक हो गईं। नैनीताल से बर्फबारी की खबर आते ही हल्द्वानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने नैनीताल पहुंचने लगे हैं।

भारी बर्फबारी के चलते घोड़ा स्टैंड चुंगी से हिमालय दर्शन की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन नहीं गुजर पाये। हिमालय दर्शन से पंगूठ क्षेत्र को जाने वाली सड़क भी फिलहाल भारी हिमपात के चलते बंद हैं।

इधर मसूरी में आज तड़के सुबह जोरदार बर्फबारी हुई है। हिमपात के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी सफेद चादर में लिपटी दिखाई दे रही है।

हिमपात का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग देहरादून और आस-पास के इलाकों से मसूरी पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *