Monday, April 29, 2024
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

यूपी चुनाव 2022- सपा और कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रमोद गुप्ता और प्रियंका मौर्या ने थामा बीजेपी का दामन

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और झटका लग गया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता बीजेपी में शामिल हो गए है। बता दें कि एक दिन पहले ही मुलायन सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी भाजपा में शामिल हो गयी थी। प्रमोद गुप्ता के अनुसार अखिलेश यादव मुलायम सिंह की बात नही सुनते है। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव चाटुकारों से घिर गए हैं।  मुलायम सिंह बुजुर्ग हो गए हैं और उनकी बात अब न अखिलेश सुनते हैं और न ही पार्टी में कोई सुनता है।  अखिलेश ने मुलायम को बहुत रुलाया है। आज उनकी यह हालत अखिलेश की वजह से ही है। ”  साथ ही उन्होंने कहा है की उनके साथ समाजवादी पार्टी के 20 विधायक उनके साथ आने के लिए तैयार हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह के साढ़ू और अपर्णा के मौसा हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा हैं। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा की सदस्यता लेली है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या के अलावा अयोध्या की लोक गायिका वंदना मिश्रा और कानपुर की गोविन्द नगर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला ने भी भाजपा की सदयस्ता ले ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *