Saturday, April 27, 2024
मनोरंजन

करण जौहर ने बेटे यश को क्यों कहा ‘चोर’?

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर इस समय बच्चे यश-रूही और मां के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में करण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका बेटा यश चोर है।

इस वीडियो को करण ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रूही अपने नेकलेस के साथ खेल रही हैं। इस दौरान यश, रूही से उसकी नेकलेस लेकर खेलने लगते हैं। वह नेकलेस को अपने गले में पहन लेते हैं। करण कहते हैं कि यश तुम खूबसूरत लग रहे हैं। यश जवाब में कहते हैं कि मैं खूबसूरत नहीं हूं। मैं यश भइया हूं। इसके बाद यश, रूही का नेकलेस लेकर भाग जाते हैं। उनके पीछे पीछे रूही अपना नेकलेस वापस लेने के लिए दौड़ लगाती हैं। करण कहते हैं कि यश जूलरी चोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *