Saturday, April 27, 2024
उत्तर प्रदेश

जब हिमालय में रहने वाला गिद्ध पहुंच गया कानपुर की गलियों में

यूपी के कानपुर में विलुप्तप्राय हिमालयन प्रजाति का गिद्ध मिलने हर कोई हैरान है। ये गिद्ध लोगों को ईदगाह में मिला जिसके बाद लोगों ने इस गिद्ध को पकड़ और ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि ये गिद्ध उंचाई में हवा में उड़ान भर रहा था तभी वह जमीन पर गिर आया। वन विभाग ने आसमान से गिरे गिद्ध को पकड़कर चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है। इस गिद्ध के पंख तीन मीटर लंबे हैं और इसकी अनुमानित उम्र 100 से से अधिक बताई जा रही है। चिड़ियाघर में उसे 15 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा और इस दौरान उसकी हर गतिविधि पर नजर भी रखी जाएगी। साथ ही यहां एक और गिद्ध के होने की बात कही जा रही है। जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही ये भी कहा गया है कि गिद्ध दिखे तो वन विभाग को सूचना दें। हिमालयन गिद्ध सात से बारह किलो वजन तक का होता है। इसके अलावा पंख फैलाने पर उसकी चौड़ाई तीन मीटर तक हो जाती है। यह गिद्ध पहाड़ी क्षेत्रों में 1200 से 5500 मीटर की ऊंचाई पर भारत से लेकर पाकिस्तान, कजाकिस्तान, उजबेगिस्तान, तजाकिस्तान, ईरान, नेपाल, भूटान व तिब्बत तक पाए जाते हैं। ये गिद्ध एक दिन में एक से डेढ़ किलो मांस खा सकता है। बताया जाता है कि अपनी प्रजाति के ये गुने चुने गिद्ध ही बचे हैं जो रेड लिस्ट में शामिल किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *