Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंड

जब वोट के लिये रो पड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेन्द्र भट्ट रोते हुये वोट मांग रहे हैं।
वीडियो जोशीमठ की एक चुनावी सभा का है। जहां चुनावी सभा के दौरान वो जनता से वोट मांग रहे थे, तभी वो भावुक हो गए। महेन्द्र भट्ट फफक कर रो पड़े और जनता से हर हाल में वोट देने की मांग करने लगे।
इस वीडियो पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के लिए भावुक नहीं हो रही है, बल्कि वह अपने कर्मों के लिए रो रही है।
आपको बता दें कि इस वक्त पौड़ी सीट में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *