देहरादून- आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। आज एक प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गये सवाल के जवाब में अरविंद केजीवार ने उत्तराखण्ड की राजनीति से जुड़ा बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल से पूछा गया कि अगर उत्तराखण्ड में हंग असेम्बली आती है तो आम आदमी पार्टी का रूख क्या होगा? क्या अरविंद केजरीवाल किसी दूसरे दल के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे? क्या दिल्ली की तर्ज में वह सरकार बनाएंगे? या फिर दोबारा चुनाव में जाने का फैसला लेंगे? इन सवालों के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने हंसते हुये कहा कि आप शुभ-शुभ बोलिये! हंग असेम्बली नहीं आने वाली आम आदमी पार्टी अपने बूते स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जब केजरीवाल से फिर पूछा गया कि अगर त्रिशंकु विधानसभा आ ही गये तो क्या करेंगे? इस पर केजरीवाल ने कहा कि इस प्रश्न का उत्तर समय आने पर दिया जाएगा वे इसी देश में हैं 10 मार्च को नतीजे आने दीजिए इसका भी जवाब मिल जाएगा। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने आज उत्तराखण्ड चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता की। जिसमें अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखण्ड कांग्रेस और भाजपा पर कई हमले किये। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी प्रेसवार्ता के बाद हरीश रावत और पुष्कर सिंह धामी के पास जाएं और उनसे पूछें कि आम आमदी पार्टी राज्य के स्कूलों, अस्पतालों को ठीक करने की बात कह रही है आपने 21 सालों में क्या किया। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले और कांग्रेस वाले दोनों मिलकर इस राज्य को लूट रहे हैं। दोनों दल कहते हैं कि उनके पास एक दूसरे के कई स्टिंग मौजूद हैं। अगर हैं तो कांग्रेस-भाजपा के लोग उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं करते। क्यों नही भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला गया।