Thursday, April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीयमनोरंजन

हॉलीवुड स्टार काइली जेनर दूसरी बार बनीं मां, इंस्टाग्राम में साझा की तस्वीरें

अमेरिका- हॉलीवुड की मशहूर स्टार काइली जेनर दूसरी बार मां बनीं हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मां बनने की जानकारी दी। काइली ने रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम के माध्यम से अपने कैप्शन में नीले दिल के इमोजी डाला है। जो यह दर्शाता है कि यह एक लड़का है। दरअसल हॉलीवुड में यह मान्यता है कि अगर किसी के घर में बच्चे के रूप में लड़की जन्म लेती हैं तो उसे गुलाबी (पिंक) रंग से दर्शाया जाता है वहीं नीला रंग लड़के के लिए बताया जाता है। बता दें कि 24 वर्षीय रियलिटी स्टार ने नए बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है। बच्चे का जन्म बुधवार को हुआ था, क्योंकि इंस्टाग्राम पोस्ट को 2/2/22 तारीख के साथ कैप्शन दिया गया था। तस्वीर में नवजात का हाथ स्पष्ट रूप से उसकी बड़ी बहन, स्टॉर्मी द्वारा पकड़ा गया है। जेनर और स्कॉट 2017 से डेट कर रहे हैं, लेकिन कथित तौर पर यह जोड़ी 2019 में अलग हो गई थी, इसके बाद उन्होंने 2021 में सुलह कर ली। जेनर ने घोषणा की कि वह सितंबर में गर्भवती थी, और जनवरी में गोद भराई की। कीपिंग अप विद द कार्दशियन रियलिटी शो परिवार का हिस्सा जेनर ने 2015 में अपनी मेकअप कंपनी की स्थापना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *