Friday, April 19, 2024
मौसमराष्ट्रीय

भारत के उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में शीत लहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मध्य, उत्तर और पूर्वी भारत में शीत से गंभीर शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है, हालाँकि अगले दो दिन के बाद राहत की संभावना है। भारत के कुछ राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

राजधानी शहर के लिए आधिकारिक मार्कर माने जाने वाले सफदरजंग वेधशाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है… बता दें यह इस मौसम में दिल्ली का अब तक का सबसे कम तापमान है। मंगलवार को हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में कुछ स्थानों पर और पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 22 दिसंबर से मध्यम वर्षा और छिटपुट हिमपात देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्वी राज्यों में 25 दिसंबर तक ओलावृष्टि की स्थिति रहने की संभावना है।

वहीँ जम्मू और कश्मीर में, पिछले एक सप्ताह में अत्यधिक शीत लहर की स्थिति के कारण घाटी में जलस्रोत जम गए हैं। 22 से 25 दिसंबर के बीच ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम हिमपात की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *