उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, जगह-जगह बारिश, तापमान में आई गिरावट, बर्फबारी का येलो अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय के चलते शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 35000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। रात भर रूक-रूककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, रूड़की और हरिद्धार में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भी भर गया। उधर, कुमाउं के अच्च हिमालयी क्षेत्र और केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई।
उत्तराखंड में आने वाले 4 दिनों में भी मौसम का रूक बदला रहेगा। उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारि किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 4 दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जिसका असर ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी।