सरे बाजार आपस में भिड़ी लड़कियां, जमकर चले लात घूंसे, देखिए वायरल वीडियो
देहरादून- बाजार में आपस में भिड़ती लड़कियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ये वीडियो देहरादून के सहारनपुर चौक का बताया जा रहा है। जहां दो लड़कियां आपस में मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस बीच वहां मौजूद दूसरी लड़कियां इन्हें अलग करने की कोशिश में जुटी हैं। मारपीट के ये मामला सरे बाजार का है लिहाजा वहां तमाशबीनों का भी जमावड़ा लगा रहा है। राह चलते कुछ लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया है। दोनों लड़कियां किसी बात पर आपस में में मारपीट कर रही हैं। एक लड़की बेकाबू होकर पत्थर उठा लाई। जैसे तैसे उसके पत्थर को छीना गया। दोनों के बीच आपस में खूब लात घूंसे चले।