Aleart – मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
उत्तराखंड में मानसून अक्सर बड़ी चुनौती पेश करता है …. कभी लैंड स्लाइड कभी नदियों का उफनाता जलस्तर ….. पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों में भरी तबाही का सबब बनता है …. एक बार फिर जुलाई के इस शुरूआती हफ्ते में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लिहाज़ा राज्य भर के चारधाम यातियों को सलाह दी गयी है कि अगर वो यात्रा पर निकलने का प्लान कर रहे हैं तो अगले दो दिन ख़ास सावधानी बरतें क्यूंकि आफत की ये बारिश लोगों के सफर की रुकावट न बन जाए। इस पूरे मामले पर अब मौसम विभाग ने दो दिन का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।




