ट्विटर इंडिया ने बीते गुरुवार अपने ट्विटर अकाउंट में एक खास जानकारी दी है। ट्विटर इंडिया ने अपने अकाउंट से एक ट्वीट को शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला ट्वीट भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली का हैं। पिछले वर्ष 2020 में भी विराट कोहली का ट्वीट सबसे पसंदीदा रहा जिसमे विराट कोहली ने अपने फैंस को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। पिछले साल की तरह इस साल भी विराट कोहली के ट्विटर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इससे यह भी पता चलता है कि उनके फैंस उन्हें कितना चाहते है।
आपको बता दें कि 11 जनवरी 2021 को टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने पापा बनने की गुड न्यूज शेयर की थी। विराट ने ट्विटर पर लिखा था, ‘हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’
ट्विटर का कहना है कि बेटी वामिका के जन्म पर उनके द्वारा शेयर की गयी ट्वीट को बहुत पसंद किया जाने लगा ….और यह ट्वीट इस साल की सबसे ज्यादा लाइक किये जाने वाला ट्वीट रहा। विराट कोहली के इस ट्वीट को करीब साढ़े पांच लाख लोगों ने लाइक किया है। 11 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पैरेंट्स बने थे इसके बाद विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा। विराट अपनी बेटी के जन्म के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे को बीच में छोड़कर भारत लौट गए थे। इस बार वामिका के पहले जन्मदिन के समय विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे।