Tuesday, April 30, 2024
अंतरराष्ट्रीय

खुल गया विक्रम लैंडर का दरवाजा, रैंप से बाहर निकला रोवर, रोवर ‘प्रज्ञान’ की सामने आई पहली तस्वीर

चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंड करने के बाद चंद्रयान 3 ने अपना मिशन शुरू कर दिया है। चंद्रयान 3 के लैंडर के साउथ पोल पर उतरने के बाद अलग-अलग प्रयोग करने वाला रोवर ’प्रज्ञान’ भी रैंप के जरिए लैंडर से बाहर निकल गया है। इसकी पहली तस्वीर अब सामने आ गई है। तस्वीर में ’विक्रम’ लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के कुछ घंटों बाद रोवर को बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। रैंप पर लैंडर से बाहर आते रोवर की पहली तस्वीर देखकर पूरा भारत खुशी से झूम उठा।
आपको बता दें कि रोवर के बाहर निकलने के साथ इसरो ने अपने लैंडर के साथ एक संचार लिंक भी स्थापित कर लिया है, जो अब चंद्रमा की जानकारी जुटा पाएगा। चंद्रमा की सतह पर उतरे विक्रम लैंडर का कुल भार 1,723.89 किलोग्राम है जबकि रोवर प्रज्ञान का भार 26 किलो है।
अब यहां से चंद्रमा की सतह पर रोवर प्रज्ञान का सफर शुरू होने जा रहा है। वो पृथ्वी के 14 दिन के बारबार समय तक चांद की सतह पर मूवमेंट करेगा। इस दौरान रोवर चंद्रमा की सतह की तस्वीरें भेजेगा। इस बात का पता लगायेगा कि अनदेखे साउथ पोल पर आखिर है क्या। वो साउथ पोल जो आज तक पृथ्वी वासियों के लिये किसी रहस्य से कम नहीं था। भारत की इस सफलता पर रूस, अमेरिका समेत दुनिया के सभी शक्तिशाली देशों से बधाई दी है और अब दुनिया का हर वैज्ञानिक जानना चाहता है कि चंद्रमा के साउथ पोल की कहानी आखिर क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *