खुशखबरी – उत्तराखंड में पैदा होने वाले शिशुओं को अब मुख्यमंत्री देंगे स्पेशल गिफ्ट
उत्तराखंड में अब गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को साफ-सफाई से जुड़ी ख़ास किटों की वितरण योजना सौभाग्यवती का जल्द ही फायदा मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को उचित देखभाल के साथ ही उन्हें उचित पुष्टाहार दिये जाने की व्यवस्था की गई है। अब उन्हें पौष्टिक आहार के साथ ही सफाई के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता है।




