Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्यस्पेशल

उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, मैदानों में बादल और पहाड़ों में बर्फबारी, सुबह शाम दिखने लगा कोहरा, बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलिसिला शुरू हो चुका है। राज्य के कुछ पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सुबह -शाम कोहरा दिखने लगा है। मौसम ठंडा होने से घरों के बहार पाला पड़ने लगा है। पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी के कारण ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और रात के समय लोगों को ठंड और ठिठुरन महसूस हो रही है। कई जिलों में दिन के समय भी बादल छाये हुए हैं। वहीं पहाड़ों में अगले दो दिन बादल छाए और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा या बर्फबारी के आसार नजर आ रहें हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह और शाम को हल्के से गहरा कोहरा छाये रहने की संभावना है। बता दें कि बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जैसे ऊंचे क्षेत्रों में कहीं-कहीं दोपहर में हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। नौ और दस नवंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने और बर्फबारी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *