Tuesday, May 13, 2025
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सेनावृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ…

-आकांक्षा थापा

उत्तराखंड के नए राज्यपाल (सेनावृत) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण की। मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के देहरादून पहुँचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य गठन के बाद बतौर 8वे राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह ने शपथ ली।

 

आपको बता दें, बेबी रानी मौर्य के इसितफे के बाद (सेनावृत) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड के नए राजयपाल के रूप में नियुक्त किया गया।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सेना में करीब 40 साल सेवा की जिसके बाद साल 2016 में वे सेनावृत्त हो गए। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवा निर्मित हुए गुरमीत सिंह ने बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *